क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स ने टॉप top 10 BGMI players 2025 की रैंकिंग का खुलासा किया है, जिसमें स्प्रेगॉड, निंजाबॉय और वाइपर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। यह रैंकिंग हाल ही में आयोजित बड़े टूर्नामेंट्स, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज (BGIS) 2024 और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्रो सीरीज (BMPS) 2024 के प्रदर्शन के आधार पर बनाई गई है। इन टूर्नामेंट्स में खिलाड़ियों ने अपने गेमप्ले, रणनीति और कौशल से सभी को प्रभावित किया है।
रैंकिंग में उन खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिन्होंने न केवल कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस दिया है, बल्कि टीम के लिए निर्णायक भूमिका निभाई है। स्प्रेगॉड ने अपनी बेहतरीन गनफाइट्स से सबका ध्यान खींचा, वहीं निंजाबॉय और वाइपर ने अपनी रणनीतियों और अनुभव से टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
अगर आप BGMI और ईस्पोर्ट्स के फैन हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए खास है। जानें, इस साल के बेहतरीन खिलाड़ियों के नाम और उनकी उपलब्धियों की पूरी जानकारी। यहां देखें टॉप 10 BGMI खिलाड़ियों की रैंकिंग और जानें कौन है इस साल का असली चैंपियन!
Latest Top 10 BGMI players rankings
Rank | Name | Finishes | Overall Points | Global Points |
1 | Spraygod | 46 | 46 | 112 |
2 | Viper | 55 | 55 | 110 |
3 | Ninjaboi | 37 | 37 | 94 |
4 | Hunterz | 44 | 44 | 88 |
5 | DragonOP | 40 | 40 | 80 |
6 | Aaru | 39 | 39 | 78 |
7 | Attanki | 39 | 39 | 78 |
8 | Mighty | 39 | 39 | 78 |
9 | Shadow7 | 38 | 38 | 76 |
10 | GokulWNL | 37 | 37 | 74 |
हर्ष “स्प्रेगॉड” मलिक ने लेटेस्ट BGMI प्लेयर्स रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। रेवनेंट एक्सस्पार्क के लिए खेलने वाले 21 वर्षीय स्प्रेगॉड ने BGIS 2024 और BMPS 2024 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में जीत दर्ज की है। उनकी शानदार फ fragging क्षमता और क्लचेस ने उन्हें BMPS 2024 का MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) बना दिया।
अल्दान “वाइपर” शेख ने BGMI रैंकिंग में दूसरा स्थान पाया है। महज 16 साल की उम्र में वाइपर ने अपने दबदबे और अद्वितीय गेमप्ले से मैदान पर विरोधियों को पछाड़ दिया। वहीं, तंजोत “निंजाबॉय” सिंह ने BGIS 2024 में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते तीसरा स्थान हासिल किया। निंजाबॉय, जो वर्तमान में K9 ईस्पोर्ट्स के लिए खेलते हैं, को BGIS 2024 का MVP भी चुना गया।